फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bricks and stones were thrown to capture the house, case registered against 12 people including 3 named accused

Bhiwani News: मकान कब्जाने के लिए बरसाए ईंट-पत्थर, 3 नामजद सहित 12 के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Feb 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown to capture the house, case registered against 12 people including 3 named accused
भिवानी। उत्तम नगर कॉलोनी में प्लाॅट कब्जाने के लिए घर पर ईंट-पत्थर बरसाए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद सहित 12 के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तम नगर कॉलोनी निवासी अकबर ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। मकान में उसकी 75 वर्षीय माता, उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे रहते हैं। गत 22 फरवरी की दोपहर एक बजे उसकी बेटी खुशबू का फोन आया कि घर के बाहर कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनके गेट को तोड़ रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उनके गेट को तोड़ते हुए घर पर कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। वहीं डायल 112 कर पुलिस बुलाई गई। इस दौरान आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गए। अकबर ने बताया कि इस हमले में उसकी बेटी खुशबू को भी गंभीर चोटें आईं। वहीं उसके हाथ में भी पत्थर लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शिकायत में बताया कि उसकी मां मामा के घर शादी में गई हुई थी। ये मकान उसके पिता के नाम पर है। इसका भिवानी न्यायालय में केस भी चल रहा है। इसके चलते 11 दिसंबर 2004 से ही यथास्थिति के आदेश जारी हुए हैं। इसके बावजूद उनके प्लाॅट पर बने मकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई।

वारदात बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हमलावरों ने हमले से पहले सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन भी बदल दी थी। लेकिन इसके बावजूद इसमें ये आंशिक रूप से वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed