{"_id":"681ba6e12134d7b14101fed7","slug":"brcm-public-school-gyankunj-got-the-recognition-of-sainik-school-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133801-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज को मिली सैनिक स्कूल की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज को मिली सैनिक स्कूल की मान्यता
Thu, 08 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बहल। कस्बे की बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज को सैनिक स्कूल के रूप में मान्यता मिली है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय व सैनिक स्कूल सोसाइटी नई दिल्ली की ओर से बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज को सैनिक स्कूल के रूप में मान्यता मिली है। बीआरसीएम शिक्षण समिति निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि यह पूरे भिवानी और बहल क्षेत्र के युवाओं और अभिवावकों के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मान्यता न केवल संस्थान के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी।
रवींद्र नाथ टैगोर जयंती पर हुआ कार्यक्रम
भिवानी। शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य भगत सिंह ने कहा कि रवींद्र नाथ टैगौर का जीवन और शिक्षाएं युवाओं की प्रेरणा और उन्नति में सहायक हैं। उन्होंने रवींद्र नाथ टैगोर के जीवन, शिक्षाओं और नोबेल पुरस्कार तक की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रेखा और दीपिका ने रवींद्र नाथ टैगोर के साहित्यिक जीवन गीतांजलि पर प्रकाश डाला। मीनू ने उनके संदेशों से बच्चों को प्रेरित किया। छात्रा नीलम ने मंच संचालन किया।