फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BPES third-year students emerged as winners in the boys' and girls' categories in Kabaddi.

Bhiwani News: कबड्डी में लड़के-लड़कियों के वर्ग में बीपीईएस तृतीय वर्ष विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
BPES third-year students emerged as winners in the boys' and girls' categories in Kabaddi.
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव का समापन हो गया। अंतिम दिन कबड्डी के लड़कों और लड़कियों के वर्ग में बीपीईएस तृतीय वर्ष की टीम विजेता रही। रस्साकशी और योग प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के संरक्षण और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश मलिक के संयोजन में आयोजित खेल उत्सव के अंतिम दिन इंट्रा-मुरल कबड्डी, रस्साकशी और योग प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले हुए। समापन समारोह में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रो. भावना शर्मा ने कहा कि कबड्डी और रस्साकशी जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेल आपसी प्रेम, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देते हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. लखा सिंह, अक्षय जाखड़, संदीप, अनुराग, डॉ. मंजीत, डॉ. सुनील और योग शिक्षक किरण कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहे।

कबड्डी और रस्साकशी में इन टीमों ने मारी बाजी
कबड्डी के लड़कियों के वर्ग में बीपीईएस तृतीय वर्ष विजेता और बीपीईएस प्रथम वर्ष उपविजेता रहा। लड़कों के वर्ग में भी बीपीईएस तृतीय वर्ष विजेता तथा बीपीईएस प्रथम वर्ष उपविजेता रहा। लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में बीपीईएस तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया।


योग में सलोनी, प्रवीन और आंचल रहे अव्वल
लड़कियों की योग प्रतियोगिता में बीएससी योग प्रथम की सलोनी प्रथम, बीएससी योग द्वितीय की नेहा द्वितीय और बीएससी योग प्रथम की रिया तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों में बीएससी द्वितीय के प्रवीन कौशिक प्रथम, बीएससी प्रथम के दीपक द्वितीय और बीएससी द्वितीय के समीर तृतीय रहे। एडवांस वर्ग में बीएससी प्रथम की आंचल प्रथम, एमएससी द्वितीय की महक वर्मा द्वितीय और बीएससी द्वितीय के सुखबीर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed