फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxer Sakshi Dhanda won gold medal in National Games

Bhiwani News: मुक्केबाज साक्षी ढांडा ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 08 Feb 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Boxer Sakshi Dhanda won gold medal in National Games
विजेता खिलाड़ी साक्षी ढांडा के साथ अन्य।
भिवानी। शहर में स्थित भिवानी बॉक्सिंग क्लब की मुक्केबाज साक्षी ढांडा ने 30वें राष्ट्रीय खेलों में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। साक्षी ने हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी विनाक्षी को 5-0 से हराकर मुकाबले को अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

बता दें कि साक्षी ढांडा का राष्ट्रीय खेलों में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। भिवानी बॉक्सिंग क्लब के प्रधान कमल सिंह व मुख्य प्रशिक्षक जगदीश सिंह द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ने बताया कि 37 वें राष्ट्रीय खेल गोवा में नवंबर 2023 में भी साक्षी ने स्वर्ण पदक जीता था। अब यह उसका लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में साक्षी ने राष्ट्रीय खेलों में सेना का प्रतिनिधित्व किया है। मूलरूप से जिले के गांव धनाना निवासी साक्षी 2012 से भिवानी बॉक्सिंग क्लब में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रही है और वर्तमान में भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। साक्षी एक बार जूनियर व दो बार युवा वर्ग की विश्व चैंपियन रही है। साक्षी साधारण परिवार से संबंध रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साक्षी एक होनहार मुक्केबाज है तथा उन्हें 2026 के कॉमनवेल्थ खेलों व एशियाई खेलों में पदक की उम्मीद है। साक्षी की सफलता पर क्लब के अध्यक्ष कमल सिंह, कोषाध्यक्ष चंपा देवी, प्रशिक्षक विजय कुमार, दीपक मोर, कुलदीप और अर्जुन अवाॅर्डी खिलाड़ी नीतू घनघस, मोनिका, रुचिका, सोनिका, रजनी सिंह, राशि शर्मा, सीता सहारण, नेहा गुलेरिया, निशा कुमारी, शिवानी कुमारी, तमन्ना बेनीवाल व श्वेता ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed