{"_id":"6a7a24ef035f7ca55106dad8","slug":"boxer-priya-ghanghas-felicitated-at-the-sai-training-centre-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155297-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुक्केबाज प्रिया घणघस का साई प्रशिक्षण केंद्र में अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुक्केबाज प्रिया घणघस का साई प्रशिक्षण केंद्र में अभिनंदन
विज्ञापन
साई केंद्र में मुक्केबाज प्रिया को सम्मानित करते प्रशिक्षक व अन्य।
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्रिया घणघस के सम्मान में सोमवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रिया घणघस, उनके पिता महेंद्र, साई प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षक और विभिन्न खेलों के खिलाड़ी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने प्रिया घणघस की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ. महावीर सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ प्रशिक्षक (मुक्केबाजी) एवं कार्यवाहक केंद्र प्रभारी ने प्रिया घणघस को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
उन्होंने प्रिया की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना प्रिया घणघस की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ साई प्रशिक्षण केंद्र के लिए भी गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि साबित करती है कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।