फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Both sides face to face regarding the case of SCST Act registered against Sarpanch's father in Baliali

Bhiwani News: बलसियाली में सरपंच पर दर्ज एससीएसटी एक्ट के केस को लेकर दोनों पक्ष हुए आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Both sides face to face regarding the case of SCST Act registered against Sarpanch's father in Baliali
आरोपी सरपंच के पिता की गिरफ्ती की मांग को लेकर लघुसचिवालय के सामने जनसंगठनों को संबोधित करते एडव? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बलियाली में सरपंच के पिता हरबंस लाल पर दर्ज एससीएसटी एक्ट के मुकदमे को लेकर सोमवार को दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए। सोमवार को हरबंस लाल के पक्ष में ग्रामीणों ने शहर की सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया और एसपी को मांग पत्र सौंपा। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोगों ने आरोपी हरबंस लाल की गिरफ्तारी की मांग उठाई और शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय के बाहर घेराव किया। जनसंगठनों ने पुलिस प्रशासन को आरोपी हरबंस लाल की जल्द गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर आंदोलन का अल्टीमेटम भी दिया।
विज्ञापन

अनुसूचित वर्ग के विभिन्न जनसंगठनों के जुड़े पदाधिकारियों व लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय के बाहर जुटे, जहां पर मुख्य गेट का करीब आधा घंटे तक घेराव किया। इस दौरान कोई भी प्रशासनिक अधिकारी न तो लघु सचिवालय के अंदर जा सका और न ही बाहर आ सका। बाहर धरने पर बैठे जनसंगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एडवोकेट रजत कल्सन ने कहा कि पुलिस ने सरपंच के पिता हरबंस लाल के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज तो कर लिया, मगर उसकी गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जनसंगठनों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहीं मौके पर उनका मांग पत्र लेने के लिए डीएसपी भी पहुंचे। जिन्होंने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बलियाली के सरपंच के पिता के पक्ष में भी सैकड़ों ग्रामीण शहर में पहुंचे। हुडा पार्क से सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बलियाली में सचिन सरदाना सरपंच निर्वाचित हुआ है। गत पांच नवंबर को गांव के ही रोशन की बेटी की शादी मेें हरबंस लाल कन्यादान देने गया था। जहां पर एक व्यक्ति ने चुनावी रंजिश के चलते षड्यंत्र के तहत सरपंच के पिता को फंसाने के लिए शराब पिलाकर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी और वीडियो को एडिट कर गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस संबंध में हरबंस लाल पर झूठा केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वहीं एडिट की वीडियो की भी जांच की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई करता है तो फिर गांव में माहौल बिगड़ने पर प्रशासन ही इसके लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed