{"_id":"61a923a9063bdf5da0547dec","slug":"both-parties-agree-on-cabinet-expansion-will-decide-soon-dushyant-bhiwani-news-hsr618415599","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल विस्तार पर दोनों पार्टियां सहमत, जल्द लेंगे फैसला : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल विस्तार पर दोनों पार्टियां सहमत, जल्द लेंगे फैसला : दुष्यंत
विज्ञापन
जनसमस्या सुनते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार किया जाएगा। इसके लिए दोनों पार्टियां विचार कर रही हैं और दोनों पार्टियों की सहमति से ही यह फैसला लिया जाएगा। वीरवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी दी। उन्होंने देवीलाल सदन में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और नौ दिसंबर को जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित जन सरोकार रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने आंदोलन में मरे किसानों का केंद्र के पास डाटा न होने व केस वापसी के मामले में बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पास अपना डाटा है। जैसे ही कोई सहमती बनेगी तो सरकार फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि इस पर अकेले सरकार या किसान फैसला नहीं ले सकते। दुष्यंत ने एमएसपी को लेकर कहा कि उनकी पार्टी जेजेपी पहले ही केंद्र को सुझाव दे चुकी है, जिसको लेकर कमेटी बनाई जा रही है।
निजी क्षेत्र में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं के आरक्षण को लेकर गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा कोर्ट जाने पर दुष्यंत ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन योजना में भी शुरुआती दौर में समस्याएं आई थीं। धीरे-धीरे यह योजना देश के हर राज्य में लागू हुई। उसी प्रकार निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण का कानून भी जल्द पूरे देश की सरकारें लागू करेंगी। दुष्यंत ने कहा कि शुरूआत में कुछ उद्योगपतियों को संशय था पर अब कई कंपनियां हरियाणा में अपने बड़े प्रोजेक्ट व यूनिट लगा रही हैं।
विज्ञापन
एचपीएससी में कथित भर्ती घोटाले पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस मामले में प्रदेश सरकार गंभीर है। एचसीएस सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में ऐसी गतिविधियां न हों उसके लिए पहले पेपर लीक मामले में 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।