{"_id":"6aa65c702879d23e500e2534","slug":"body-of-hp-head-constable-found-on-railway-tracks-in-bhiwani-accident-suspected-while-returning-home-from-duty-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: भिवानी में रेलवे ट्रैक पर मिला एचपी के हेड कांस्टेबल का शव, ड्यूटी से घर लौटते समय हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: भिवानी में रेलवे ट्रैक पर मिला एचपी के हेड कांस्टेबल का शव, ड्यूटी से घर लौटते समय हादसे की आशंका
Sun, 13 Sep 2026 01:48 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:48 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार, अमित कुमार के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा करीब 15 वर्ष और छोटा बेटा करीब 13 वर्ष का है। अमित कुमार के पिता भी हरियाणा पुलिस की जीआरपी यूनिट में तैनात रहे थे और वर्ष 2005 में उनकी मृत्यु के बाद अमित कुमार को यह नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिवानी में रेलवे ट्रैक पर हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित कुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना 12 सितंबर शाम की है। जीआरपी चौकी भिवानी को भिवानी रेलवे स्टेशन से सूचना मिली कि बीटीएम मिल के पीछे रेलवे ट्रैक के बीच एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। शव के पास मिले पर्स से हरियाणा पुलिस का आई-कार्ड बरामद हुआ, जिससे मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल अमित कुमार, निवासी लाजपत नगर, खड़कड़ी फाटक, भिवानी के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार थाना शहर भिवानी में तैनात थे। वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद रोजाना की तरह रेलवे ट्रैक पार कर घर की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण उनका पैर फिसल गया और वे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, अमित कुमार के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा करीब 15 वर्ष और छोटा बेटा करीब 13 वर्ष का है। अमित कुमार के पिता भी हरियाणा पुलिस की जीआरपी यूनिट में तैनात रहे थे और वर्ष 2005 में उनकी मृत्यु के बाद अमित कुमार को यह नौकरी मिली थी। अमित कुमार पहले पलवल जिले में तैनात थे और कुछ समय पहले उनका तबादला भिवानी जिले में हुआ था।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप कुमार, मामा के बेटे पवन कुमार और मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।