फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bodies of lovers found hanging from a tree in Bhodaki, Rajasthan

Bhiwani News: राजस्थान के भोड़की में पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bodies of lovers found hanging from a tree in Bhodaki, Rajasthan
गांव चांग में सुनील का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते सेना के अ​धिकारी। 
चांग(भिवानी)। जिले के गांव चांग निवासी सैन्यकर्मी सुनील (31) की इंस्टाग्राम पर युवती से हुई दोस्ती ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। गांव चांग निवासी सुनील का शव शुक्रवार को युवती के साथ गुढ़ागौड़जी थाना के भोड़की गांव (राजस्थान) में एक पेड़ से लटका मिला है। वहीं, मृतक के परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार सायंकाल सैनिक का शव गांव चांग में लाया गया। सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ सुनील को अंतिम विदाई दी। पुलिस जांच में दोनों युवक-युवती के जहर निगलने से मौत की आशंका जताई गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन




मृतक के भाई प्रवीन ने बताया कि सुनील प्रयागराज में सेना में कार्यरत था। सुनील की हाल ही में पदोन्नति हुई थी। इसके बाद उसको जम्मू- कश्मीर में रिपोर्ट करनी थी। प्रवीन ने बताया कि सुनील एक महीने की छुट्टी लेकर प्रयागराज से गांव चांग अपने घर आया हुआ था। 15 दिन बाद उसको वापस जम्मू-कश्मीर में पहुंचना था। मृतक का एक छोटा भाई मनीष है। उसके पिता जयबीर मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करते हैं। सुनील परिवार में बड़ा था। दोनों भाइयों की शादी एक ही परिवार में भिवानी में हुई है। सुनील को दो बच्चे है, जिनमें बड़ा बेटा व छोटी बेटी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत राजस्थान पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन




आधार कार्ड से हुई पहचान



सुनील की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है। इसके बाद उसके परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला। जबकि युवती की पहचान झुंझुनूं जिले के खींवासर गांव निवासी इंदुबाला के रूप में हुई है। मृतक सुनील वीरवार को बिना बताए घर से निकला था, जिसकी तलाश घर वाले कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती



सुनील कुमार भारतीय सेना में कार्यरत था। करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसकी इंदुबाला से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुनील की पत्नी ने उसे इंदुबाला से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देख लिया था जिसके बाद परिवार में विवाद हो गया। वीरवार शाम करीब 5 बजे सुनील घर से निकला जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed