{"_id":"659467b24c97d58ed00f4dd6","slug":"board-gave-last-chance-to-withdraw-examination-fee-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-11181-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: परीक्षा शुल्क वापस लेने के लिए बोर्ड ने दिया अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: परीक्षा शुल्क वापस लेने के लिए बोर्ड ने दिया अंतिम मौका
Wed, 03 Jan 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। वर्ष 2022 में बोर्ड ने मिडिल कक्षा की परीक्षा का आयोजन नहीं किया। ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब 3588 विद्यालयों/संस्थाओं से प्राप्त शुल्क को लौटाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि जिन विद्यालयों/संस्थाओं ने फीस वापसी के बारे में बोर्ड कार्यालय में आवेदन नहीं किया है, उनको अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
ऐसे विद्यालय लेटर पैड व बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफार्मा को पूर्णरूप से भरकर एक माह के अंदर ई-मेल आईडी asmid@ bseh.org.in के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मार्च-2022 में मिडिल कक्षा की परीक्षाएं संचालित करवाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए विद्यालयों की ओर से एनरोलमेंट व परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करवाया गया था। उक्त वर्ष यह परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। ऐसे में अब संस्थानों को फीस लौटाई जाएगी। इसके लिए ई-मेल और पत्राचार के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। इनमें से 2668 विद्यालयों/संस्थाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनकी फीस बोर्ड ने लौटा दी है।
विज्ञापन
ऐसे विद्यालय लेटर पैड व बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफार्मा को पूर्णरूप से भरकर एक माह के अंदर ई-मेल आईडी asmid
विज्ञापन