फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board exams do not seem difficult with continuous practice

Bhiwani News: लगातार अभ्यास से कठिन नहीं लगती बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 03 Jan 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Board exams do not seem difficult with continuous practice
भिवानी की मेधावी छात्रा दीक्षा।
भिवानी। बोर्ड की परीक्षा ज्यादा कठिन नहीं आती है। बस उसके लिए लगातार अभ्यास करना जरूरी है। इन परीक्षाओं में 90 फीसदी सिलेबस एनसीईआरटी की पुस्तकों से आता है। बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को यह सुझाव दिया है 2023 में जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिगावा में 10वीं कक्षा की स्कूल टॉपर छात्रा दीक्षा ने।
विज्ञापन

दीक्षा का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई के साथ मॉक टेस्ट का अभ्यास करना जरूरी है। लगातार अभ्यास करने से मुख्य परीक्षा देते वक्त तनाव नहीं होगा और पेपर आसान लगेगा। परीक्षाओं की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से करें। समय का सदुपयोग करना जरूरी है। दीक्षा ने स्वयं के अनुभव बताते हुए कहा कि उसने आरंभ से परीक्षाओं की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। स्कूल से घर आने के बाद दो घंटे व रात को आठ से दस बजे तक हर रोज पढ़ाई करती थी। कोई प्रश्न समझ न आने पर अगले दिन स्कूल में अध्यापकों से समझकर हल करती थी। स्कूल में अध्यापकों द्वारा जो पढ़ाया जाता उसे ध्यान से समझकर मेहनत करती थी।
विज्ञापन

दीक्षा ने बताया कि उसने पिछले पांच साल के प्रश्न पत्रों का लगातार अभ्यास किया है। लगातार मॉक टेस्ट देने से मुख्य परीक्षा में किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हुई। बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थी फिलहाल सोशल मीडिया से दूर रहें और लगातार मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed