फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blood thickens in winter, so elderly and heart patients should take care of their health.

Bhiwani News: सर्दी में गाढ़ा हो जाता है रक्त, बुजुर्ग और हृदय रोगी रखें स्वास्थ्य का ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Blood thickens in winter, so elderly and heart patients should take care of their health.
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
भिवानी। मौसम में लगातार बदलाव और बढ़ती ठंड ने बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी कर दी है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता के अनुसार सर्दियों में खून में गाढ़ापन बढ़ जाता है जिससे हृदय रोगियों के लिए खतरा अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बीपी, शुगर और हृदय से जुड़ी बीमारियों वाले मरीजों को अपने खानपान और दैनिक दिनचर्या में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि उम्रदराज लोगों में तनाव और उच्च रक्तचाप बढ़ सकता है। इस मौसम में अत्यधिक चीनी, मीठा, तेलीय और जंक फूड तथा नमक की अधिक मात्रा हृदय और शुगर रोगियों के लिए हानिकारक है। ठंड के कारण दिल की धमनियों पर भी असर पड़ता है इसलिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन




ऐसे रखें बचाव

डॉ. गुप्ता ने कहा कि अगर किसी को सीने में दर्द, बेचैनी, पसीना आना, जबड़े, गर्दन, बाजू या कंधे में दर्द जैसी समस्या महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें। सुबह-शाम सैर पर जाते समय गर्म कपड़े पहनें और सीधे ठंडी हवा में न रहें। रोजाना धूप में समय बिताना लाभकारी है लेकिन हृदय रोगियों को ठंडी सुबह में अकेले बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन में धूप, सुबह-शाम रही ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 171 रहा। सुबह और शाम हल्की धुंध रही। दिनभर धूप रही लेकिन देर शाम ठंडी हवा ने ठिठुरन भरी ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed