फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blood samples of 799 people collected by health department team for malaria prevention

Bhiwani News: मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए 799 लोगों के रक्त के नमूने

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Blood samples of 799 people collected by health department team for malaria prevention
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम जिलेभर में मलेरिया की रोकथाम के लिए घरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके लिए एक से दस मई तक रेपिड फीवर सर्वे चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा लोगों के रक्त के सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं। रेपिड फीवर सर्वे के दौरान 799 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं मिला। इसके बाद घरों में जाकर जांच के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं मच्छर जनित स्थानों को साफ करने के निर्देश व सात दिन से जमा पानी वाले स्थानों पर मछलियां भी डाली जा रही हैं। टीम द्वारा एक मई से 14 मई तक ग्रामीण क्षेत्र में 18,071 घरों की जांच की गई। वहीं शहरी क्षेत्र में 2,29, 913 घरों की जांच की गई। इसमें से रेपिड फीवर सर्वे टीम द्वारा 2, 47,984 घरों की जांच की। फिलहाल 206 घरों में मच्छरों का लारवा मिला। इसके अलावा एक लाख 58 हजार 89 कंटेनर की जांंच की गई। इसमें से 214 कंटेनर पॉजिटिव मिले। कुल 89 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन








जिले में पिछले दस वर्षों का मलेरिया का रिकॉर्ड



वर्ष केस मृत्यु







2017 65 0



2018 70 0







2019 03 0



2020 01 0







2021 0 0



2022 1 0







2023 1 0



2024 1 0







2025 0 0



--------------------------------------------------------







जिले का पिछले दस वर्षों का डेंगू का रिकॉर्ड



वर्ष केस मृत्यु







2017 85 0



2018 50 0



2019 13 0



2020 49 0



2021 356 0



2022 123 0



2023 278 0



2024 175 0



2025 0 0



--------------------------------------------------------







जिले में चिकनगुनिया के केस



वर्ष केस







2017 01



2024 04







-------------------------------------------------------











लोगों से घरों में सफाई करने और आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोग अपने घरों के कूलर की टंकी, फ्रीज के पीछे की ट्रे को साफ रखें। यह भी ध्यान रखें कि पक्षियों के लिए रखे सकोरे के अंदर मच्छर का लारवा तो नहीं पनप रहा है। ज्यादा दिनों तक पानी ठहराव में मच्छर का लारवा आसानी से पनप जाता है। इसलिए हम सबको इसके प्रति जागरूक रहना होगा।



-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed