{"_id":"67e99c0c8057a1911303b48a","slug":"blood-donation-camps-encourage-cooperation-in-society-mla-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131999-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करते हैं रक्तदान शिविर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करते हैं रक्तदान शिविर : विधायक
Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रजापति जागृति मंच ने रविवार को दिनोद गेट स्थित चेतराम प्रजापति धर्मशाला में रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि रक्तदान शिविर समाज में स्वस्थ और सहयोगपूर्ण माहौल को भी प्रोत्साहित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर ने शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता प्रजापति जागृति मंच के प्रधान शिवकुमार प्रजापति ने की। इस दौरान 42 लोगों ने रक्तदान किया। प्रजापति जागृति मंच के प्रधान शिवकुमार प्रजापति ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिसे हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से करना चाहिए।
इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ एवं वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक रक्त पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान जैसी सराहनीय मुहिम से जुड़ना चाहिए तथा किसी भी जरूरतमंद की जान बचाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, नरेश मीनू अग्रवाल, पार्षद विनोद प्रजापति, पर्यावरण प्रेमी जेई बिजेश जावला, सुरेश सैनी, शशी नाथुवास, प्रवीण वर्मा, अधिवक्ता दिनेश वर्मा, अधिवक्ता नीरज आर्य, अधिवक्ता अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।