फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   blood donation camp organized

नंदलाल चावला को उनके कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा : किरण चौधरी

Mon, 24 Jun 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp organized
भिवानी। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन स्व. नंदलाल चावला के 16वें और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन



पार्षद और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने नगर परिषद के प्रांगण में पौधरोपण कर नंदलाल चावला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। विधायक किरण चौधरी ने कहा कि स्व. नंदलाल चावला ने नगर परिषद के चेयरमैन रहते हुए भिवानी शहर के विकास के लिए अनेक कार्य किए। वे एक ईमानदार और साफ छवि के व्यक्तित्व वाले थे, वे सभी पार्षदों व नगर परिषद के स्टाफ सदस्यों को साथ लेकर चलते थे।
विज्ञापन




विनोद चावला ने बताया कि इस दौरान कमला नगर स्थित दुर्गा मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष बिजेंद्र बड़गुर्जर ने शिरकत की। शिविर में एएमएस बाड़सा अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने 42 युनिट रक्त एकत्रित किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने कहा कि उन्हें अपने पिता के किए हुए कार्य पर बहुत गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर नंदलाल चावला का परिवार, देवेंद्र चावला, प्रवीन चावला, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट शंकर धूपड़, नगर परिषद प्रतिनिधि भवानी प्रताप, विक्रम सिंह, पार्षद संदीप यादव, देवराज महता, गिरधारीलाल, एडवोकेट अविनाश सरदाना आदि मौजूद रहे।

बूथ स्तर तक मनाया गया डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
भिवानी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिला से बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में रोहतक रोड स्थित एक रिजॉर्ट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने की।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के दायरे में लाने और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरोध में सबसे पहले आवाज उठाने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का यह स्वप्न स्वतंत्रता प्राप्ति के सात दशक बाद तब पूरा हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2019 में संसद में संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को समाप्त करने का विधेयक पारित कराया।

उन्होंने कहा कि डाॅ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लिए अपने विचारों पर कभी समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में विजय शेखावत, नरेश कुडल, सतेंद्र तंवर, अधिवक्ता दीपक तंवर, राजपाल कडवासरा, सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी, सुंदरपाल तंवर, रोहताश चौहान, राजेश जांगड़ा, बाबूलाल स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed