फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Block Education Officer inspected the district level camp

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया जिला स्तरीय कैंप का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Block Education Officer inspected the district level camp
पंडित सीताराम शास्त्री शिक्षण महाविद्यालय में चार दिवसीय जिला स्तरीय स्टैंडर्ड जजिंग तृतीय सो? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पंडित सीताराम शास्त्री शिक्षण महाविद्यालय में चार दिवसीय जिला स्तरीय स्टैंडर्ड जजिंग तृतीय सोपान कैंप का आयोजन किया। कैंप में शनिवार को पहले सत्र में भिवानी के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी स्काउट एंड गाइड से आग्रह किया कि उन्हें हमेशा समाज और देश सेवा की लिए तत्पर रहना चाहिए। उनके साथ मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार यादव भी मौजूद रहे। वहीं, दूसरे सत्र में सुभाष गोयल भूजल वैज्ञानिक, पंडित सीताराम शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा एवं पंडित सीताराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या कांता गौड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारेडु के प्राचार्य श्रीभगवान शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य विकास शर्मा एवं कांता गौड़ ने जिला स्तरीय स्काउट गाइड कैंप के दौरान संस्था की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट पवन कुमार शास्त्री ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि कैंप में प्रशिक्षण का कार्यभार जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट नरेश कुमार के नेतृत्व में रहेगा। स्काउट विंग में जिला प्रशिक्षण टीम में रामकिशन भाटी, अनिल दलाल, हरीश शर्मा, धर्म चंद शास्त्री, नरेश रोहिल्ला, राकेश रोहिल्ला और गाइड प्रशिक्षण दल में जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा गोयल, कृष्णा शर्मा, मंजू शास्त्री, नीलम रानी रहेंगे। इस अवसर पर स्काउट मास्टर संजय शास्त्री, सुभाष शास्त्री, मनजीत शर्मा, गाइड कैप्टन सुमन शर्मा, प्रोमिला शर्मा, बेबी, आनंद कुमार, राजेश कुमार, सुशीला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed