फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blast in vacuum current breaker of 132KV power house in Bahal, equipment worth lakhs burnt to ashes

बहल में 132केवी बिजली घर की वैक्यूम करंट ब्रेकर में ब्लास्ट, आग से लाखों के उपकरण जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Blast in vacuum current breaker of 132KV power house in Bahal, equipment worth lakhs burnt to ashes
बहल। कस्बे के पिलानी रोड स्थित 132 केवी बिजली घर में शनिवार सुबह तकनीकी खराबी से आग लग गई। आग लगने से बिजली घर में लगे लाखों रुपये के उपकरण जल कर नष्ट हो गए। करीब एक घंटा बाद सिवानी से दमकल गाड़ी पहुंची। जिसने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी सही आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे जब बिजली घर में कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर थे तो अचानक ढाणी केहरा वीसीबी ब्लास्ट हो गई। देखते ही देखते बिजली घर के अंदर आग और धुएं का गुब्बार बन गया और बिजली घर से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। बिजली घर में काम कर रहे कर्मचारी बाहर दौड़े। बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम बिजली घर के बाहर एकत्रित हो गया। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर करीब एक घंटा के बाद सिवानी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बिजली घर में चार वीसीबी (वैक्यूम करंट ब्रैकेट)ब्लास्ट हो गई और वायरिंग जल गई।
विज्ञापन

आग लगने से बिजली घर से जुड़े फीडरों (दस कृषि, दो घरेलू व दो स्वतंत्र फीडर)की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे बाद निगम कर्मचारियों ने बिजली व्यवस्था बहाल करने में सफलता पाई। गनीमत रही कि आग से जान माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बिजली निगम के जेई धर्मबीर ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय बिजली घर में चार कर्मचारी ड्यूटी पर थे, पर आग का पता चलते ही वे सब बाहर आ गए और नुकसान होने से बच गया। बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार आग लगने से चार वीसीबी जली है और वायरिंग का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बचा लिया रिकॉर्ड, साथियों को दिया हौसला
जैसे ही बिजली घर में आग लगी तो वहां मौजूद कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए। उनकी समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। जब तक वो बात समझते तब तक आग पूरे परिसर में फैल गई। उसी वक्त वहां मौजूद जेई धर्मवीर ने अपने साथियों का हौसला बंधाया और उनके सहयोग से बिजली घर का सारा रिकॉर्ड सेफ कर लिया। वहां मौजूद लोगों ने जेेई के हौसले की अफजाई की और कहा कि उनकी हिम्मत से सारा रिकॉर्ड बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed