फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blackout in industrial sectors 21 and 26 of the city, two hundred and fifty industrial units will suffer loss worth crores due to power failure for two days.

Bhiwani News: शहर के औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 में छाया ब्लैक आउट, दो दिन बिजली ठप रहने से ढाई सौ औद्योगिक इकाईयां झेलेंगी करोड़ों का नुकसान

Wed, 31 Jul 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Blackout in industrial sectors 21 and 26 of the city, two hundred and fifty industrial units will suffer loss worth crores due to power failure for two days.
औद्योगिक क्षेत्र के बिजलीघर में खराब हुआ ट्रांसफार्मर। 
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 की करीब ढाई सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयों का शोरगुल मंगलवार रात 12 बजे के बाद बंद हो गया। इसकी वजह औद्योगिक सेक्टर 21 स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन पर 10/16 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होना है। इसे संयोग कहें या फिर बदकिस्मती इसके चंद घंटों बाद ही इसी परिसर में स्थित 33 केवी पावर सब स्टेशन का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर भी जवाब दे गया, जांच में उसे भी खराब घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से ही दोनों औद्योगिक सेक्टरों की बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं शहरी दायरे के फीडरों पर भी डेढ़ से दो घंटे के लंबे बिजली कट लग रहे हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो अभी दो दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों ने एमएंडपी की टीम के साथ खराब ट्रांसफार्मर को हटाने और उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिक सेक्टर स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन पर मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे 10/16 एमवीए ट्रांसफार्मर अचानक ट्रिप हो गया। इसके बाद दोनों औद्योगिक सेक्टरों में ब्लैक आउट छा गया। सभी उद्योग बंद हो गए जबकि एक तिहाई शहरी हिस्से में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर उमस भरी गर्मी में लोगों को बेचैनी भरे माहौल में गुजारनी पड़ी। इसके बाद एचवीपीएनएल और एमएंडपी की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की जांच के बाद उसे डैमेज घोषित कर दिया गया। इसी परिसर में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवी पावर सब स्टेशन पर लगा 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर भी अचानक बंद पड़ गया। जिसकी जांच की तो यह भी डैमेज मिला। जबकि 33 केवी पावर सब स्टेशन में 10 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं।
खराब हुआ ट्रांसफार्मर हाल ही में ओवरलोड की समस्या से बचने के लिए लगाया था, जिसे अब वारंटी पिरियड में ही बदला जाएगा। वहीं 132 केवी पावर सब स्टेशन पर खराब हुए 10/16 एमवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह हालुवास 132 केवी पावर सब स्टेशन पर रिजर्व में रखा ट्रांसफार्मर यहां स्थापित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया में ही अब दो दिन का वक्त लगेंगा। ऐसे में भिवानी की औद्योगिक इकाइयों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं शहरी दायरे के फीडरों पर भी डेढ़ से दो घंटे के लंबे बिजली कट लोगों को झेलने पड़ेंगे।

ये शहरी फीडर झेलेंगे दो दिन डेढ़ से दो घंटे के बिजली कट
शहर के बैंक कॉलोनी फीडर, एमसी कॉलोनी फीडर, विकास नगर फीडर, हरिपुर औद्योगिक क्षेत्र, कोल्ड स्टोरेज फीडर, सेक्टर 21 और सेक्टर 26 का इलाका, मेट्रो फीडर, वर्कशॉप फीडर और रोहतक गेट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दो दिनों तक इन इलाकों में बिजली कट लगेंगे।

दो लाइनमैनों के सहारे औद्योगिक सेक्टर और फीडर
जिला उद्योग संघ के सचिव रमन जैन ने बताया कि दिन के समय शिफ्ट में केवल दो लाइनमैन हैं, जिनका इलाका काफी बड़ा है। समय पर मेंटनेंस नहीं होने और लगातार एक माह से औद्योगिक इकाइयां गंभीर बिजली कट की समस्या झेल रही है। लाइनों में उमस और गर्मी में लोड बढ़ने से ज्यादा फाल्ट हो रहे हैं, जिन्हें ठीक करने वाला भी कोई नहीं है।
औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 में करीब ढाई सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें एक दिन बिजली ठप रहने से करीब दस करोड़ का नुकसान हुआ है। अब दो दिन बिजली ट्रांसफार्मर बदलने में लगेंगे। इस दौरान दोनों औद्योगिक सेक्टरों को करीब 30 से 35 करोड़ की चपत लग जाएगी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने बिजली मंत्री और निगम के उच्चाधिकारियों से भी बात की है, जल्द समस्या समाधान का आश्वासन मिला है।

-शैलेंद्र जैन, प्रधान, जिला उद्योग संघ भिवानी।
औद्योगिक सेक्टर के 132 केवी और 33 केवी पावर सब स्टेशनों पर दो बड़े ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गए हैं। इन दोनों ही ट्रांसफार्मरों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 33 केवी सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर वीरवार तक बदल कर चालू कर दिया जाएगा, जबकि 10/16 एमवीए ट्रांसफार्मर को शुक्रवार तक बदला जाएगा। इस दौरान औद्योगिक सेक्टर के अलावा शहर के कुछ हिस्सों में बिजली के कट लगेंगे। जल्द से जल्द सब स्टेशनों पर ट्रांसफार्मर चालू करा बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
-विजेंद्र लांबा, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article