फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blackout due to power failure

Bhiwani News: तेज अंधड़ के साथ शाम चार बजे ही छा गया घुप अंधेरा, बिजली गुल होने से ब्लैक आउट

Fri, 11 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Blackout due to power failure
भिवानी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार शाम चार बजे अचानक ही दिन में घुप अंधेरा छा गया और तेज अंधड़ से बिजली के पोल और पड़े टूटे गए। इस वजह से शहर और 250 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल होने से ब्लैक आउट जैसे हालात बने। गरज के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश हुई।
विज्ञापन

मंडियों में भी लाखों क्विंटल गेहूं और सरसों खुले में पड़ी है। जिस पर भी अनाज बारिश में भीगने से खराब होने के कगार पर पहुंच गया। आढ़तियों ने तिरपाल के सहारे कट्टों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज अंधड़ से सब प्रबंध धरे के धरे रह गए। दिन में ही आसमान में काली घनघोर घटा छाने से अंधेरा गहरा गया। इसी दौरान बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इसकी वजह से अधिक परेशानी बनी।
विज्ञापन

सड़कों किनारे पेड़ टूटने की वजह से भी रास्ते अवरुद्ध हुए वहीं खेतों में भी बिजली पोल टूट गए। निगम अधिकारी तेज अंधड़ से बिजली लाइनों के नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। जिले के जूई, ढिगावा, लोहारू, बहल, बवानीखेड़ा, कैरू, तोशाम और चांग क्षेत्र में भी किसानों के खेतों मेंं फसलों को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में ही वाहनों की जल उठी हेडलाइट
तेज आंधी आने से पहले आसमान में घनघोर काली घटा छा गई। इसकी वजह से शहर की सड़कों पर दिन के समय में ही वाहनों की हेडलाइट जल उठी। हेडलाइट के सहारे ही वाहन गंतव्य की ओर आगे बढ़ते दिखाई दिए। शहर की सड़कों पर भी बारिश आने से पहले धूल मिट्टी के साथ प्लास्टिक कचरा भी काफी दूर तक फैल गया। हवा में धूल मिट्टी और कचरा घुलने से राहगीरों को सांस लेने में भी दिक्कत बनी।


भिवानी की चारा मंडी में खुले आसमान के नीचे बारिश में भीगी लाखों क्विंटल सरसों
शहर के लोहारू रोड स्थित चारा मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी किसानों की लाखों क्विंटल सरसों बारिश में भीग गई। चारा मंडी में न तो शेड का कोई प्रबंध किया गया था, न बारिश से बचाव के लिए कोई प्रबंध किए गए। लाखों क्विंटल सरसों खुले में पड़ी थी। जिस पर शुक्रवार शाम को आसमान से आफत बरस पड़ी। बारिश में भीगी सरसों की अब खरीद भी नहीं होगी वहीं उठान में भी देरी होगी। चारा मंडी में काफी दूर तक सरसों की ढेरियां ही नजर आ रही हैं।

जिलेभर में 7,139.80 टन गेहूं हो चुका खरीद
भिवानी जिले की 11 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद कराई जा रही है। खरीद 15 मार्च से जारी है लेकिन आवक में देरी होने की वजह से 7,139.80 टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। मंडियों से 70 टन गेहूं की ही उठान हो पाई है जबकि अधिकांश खरीद किया गया गेहूं मंडियों में पड़ा है।


खरीद होने से पहले ही मौसम बिगड़ा, मंडी आने वाले किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
शुक्रवार को भिवानी की चारा मंडी व अनाज मंडी में किसान फसल लेकर पहुंचे लेकिन खरीद शुरू हो पाती, इससे पहले ही बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर डाला। किसानों ने गेट पास कटाने के बाद मंडी मेें अपनी फसल भी उतार दी थी। अब बारिश में भीगने की वजह से उन्हें तीन से चार दिन तो फसल सुखाने में ही लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed