फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Black spot improved but still 127 accidents, 64 lives lost, broken breaths of life, Kalinga bend black spot on Delhi-Pilani National Highway

Bhiwani News: ब्लैक स्पॉट सुधरे फिर भी 127 हादसे, 64 जिंदगियों की टूटी सांसों की डोर, दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर कलिंगा मोड़ ब्लैक स्पॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Black spot improved but still 127 accidents, 64 lives lost, broken breaths of life, Kalinga bend black spot on Delhi-Pilani National Highway
​​भिवानी से रोहतक मार्ग पर बना़ मोड़ जहां हादसों की संभावना रहती है। 
भिवानी। भिवानी से हांसी तक करीब 43 किमी लंबे फोरलेन पर आठ दुर्घटना संभावित बिंदु खत्म कर दिए गए हैं, लेकिन दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर अब भी कुछ ब्लैक स्पॉट बने हैं, जिन पर हर साल सड़क हादसे हो रहे हैं। एक ब्लैक स्पॉट गांव खरक के पास स्थित कलिंगा मोड़ है, जो बेहद संकरा है और यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले साल इस मोड़ पर एक दंपती की की मौत हो गई थी। प्रशासन हादसा संभावित स्थलों को दुरुस्त करने का दावा कर रहा है, बावजूद इसके इस साल नवंबर तक 127 सड़क हादसों में 64 लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन

कलिंगा मोड़ पहले दुर्घटना संभावित बिंदु का संकेतक लगाया गया था, लेकिन अबहटा दिया गया है। शहर के बाईपास पर स्थित हालुवास चौक को भी ब्लैक स्पॉट माना जाता है, जिस पर जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से इस चौक पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में जिले में दो ब्लैक स्पॉट हैं। इनमें से एक ब्लैक स्पॉट भिवानी-दादरी रोड पर हालुवास चौक और दूसरा गांव बड़वा में हाईवे पर है। उधर, सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में लाइन चेंज और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत 7931 वाहन चालकों के चालान किए गए है।
विज्ञापन


43 करोड़ से बनेगा 6 लेन ओवरब्रिज
फोटो: 23
भिवानी शहर के बाईपास को दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे, 143बी और भिवानी एनएच के मार्गों से जोड़ने वाले गांव हालुवास स्थित दुर्घटना संभावित चौक पर अब 43 करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं, और संबंधित एजेंसी ओवरब्रिज के डिजाइन पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज के निर्माण से बाईपास के इस चौक की दुर्घटना संभावित स्थिति को कम करने में मदद मिलेगी, जो भिवानी-दादरी और रोहतक-लोहारू मार्गों के बीच प्रमुख संपर्क बिंदु है। यह चौक अब तक जिले का सबसे अधिक दुर्घटना संभावित स्थान माना जाता रहा है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई द्वारा इस ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था और वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। परियोजना की शुरुआत करीब सवा माह में हो जाएगी, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात की सुरक्षा बढ़ेगी और सड़क हादसों की संख्या में कमी आएगी। इस ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि यह भिवानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।
---------
फोटो: 04
सड़क हादसों के कारण पूरे परिवार को उम्र भर का दर्द भुगतना पड़ता है, क्योंकि इनमें अपनों की जान जाने का जोखिम अधिक रहता है। जो लोग हादसों में घायल होते हैं, वे हमेशा दर्द झेलते हैं। ऐसे में, प्रशासन को सड़कों पर सुरक्षित सफर के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि हम सभी सुरक्षित रह सकें। - मास्टर संदीप कुमार, निवासी।
-----
फोटो: 05
भिवानी के आसपास सड़कों का विस्तृत जाल बिछा हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर दुर्घटना संभावित बिंदुओं को समाप्त किया गया है। हालांकि, हाईवे और नेशनल हाईवे पर अब भी कुछ नए दुर्घटना संभावित प्वाइंट्स बन गए हैं, जहां हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे स्थानों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध होने चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। - रतन मिस्त्री, निवासी
---
फोटो: 08
भिवानी-हांसी फोरलेन पर कई दुर्घटना संभावित बिंदु खत्म हो गए हैं, लेकिन दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर अब भी कुछ जगहें हैं, जहां सड़क हादसों का खतरा ज्यादा है। इन स्थानों में गांव नौरंगाबाद, बामला और खरक के आसपास प्रमुख हैं। इन स्थानों पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सुरक्षा उपायों को पुख्ता करने की आवश्यकता है। - सोमबीर, निवासी
----
फोटो : 09
शहर का बाईपास जाम की समस्या से निपटने के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है, लेकिन इस बाईपास पर कई स्थानों पर दुर्घटना संभावित बिंदु बने हुए हैं। इनमें लोहारू रोड का धिराना मोड़, हालुवास चौक और कई सर्विस रोड शामिल हैं, जहां अचानक हाईवे पर वाहन आने से हादसों का खतरा बना रहता है। - राजू, निवासी

------
जिले में ब्लैक स्पॉट के अलावा खतरनाक मोड़ों पर कैट आई और रिफ्लेक्टर लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ जिला यातायात पुलिस की एक बैठक भी प्रस्तावित है। संबंधित सड़क अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बेहतर कदम उठाएगी। - संजय कुमार, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed