फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   black fungus four casese found, health department, doctors

ब्लैक फंगस के चार मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने की एक रोगी की पुष्टि

Tue, 18 May 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
black fungus four casese found, health department, doctors
भिवानी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस ने भी जिले में दस्तक दे दी है। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मरीजों की पूर्ण जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं परिजनों ने मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मरीजों की पूर्ण जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनके परिजनों की जांच भी करेगा। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग ने ब्लैक फंगस का एक मरीज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ब्लैक फंगस के चार केस सामने आए हैं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ब्लैक फंगस का उपचार पीजीआई या बड़े स्वास्थ्य संस्थान में ही हो सकता है। जिला अस्पतालों में सिर्फ प्राथमिक जांच और प्राथमिक उपचार ही होना संभव है। इसलिए मरीज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है एक केस की पुष्टि
मंगलवार दोपहर में आए एक केस के बारे में जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले एक गांव वासी एक व्यक्ति पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमित था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान पाया कि मरीज ब्लैक फंगस से भी ग्रस्त है। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। मरीज की हालत में सुधार न होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां मरीज उपचाराधीन है। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग मरीज की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। इस संबंध में पूर्ण जानकारी मिलने के बाद मरीज के परिजनों की भी जांच की जाएगी। मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::
मंगलवार दोपहर में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से जानकारी प्राप्त हुई कि जिले के एक व्यक्ति जो भी कोरोना संक्रमित है, वह ब्लैक फंगस से भी ग्रस्त है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मरीज का उपचार चल रहा है। जिले में अभी ब्लैक फंगस का एक ही मामला सामने आने की सूचना मिली है। अभी बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed