फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BKU demands solution to various problems of farmers

भाकिसं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
BKU demands solution to various problems of farmers
भिवानी। अन्नदाता आज अपने ही हकों के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन न तो सरकार और न ही प्रशासन उनकी तरफ कोई ध्यान दे रही। यह बात भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री महिपाल बड़दू, प्रदेश संगठन मंत्री सुंदरलाल, जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह, जिला मंत्री जयप्रकाश बराला एवं युवा जिला प्रमुख पवन लक्ष्मणपुरा ने भारतीय किसान संघ द्वारा तोशाम में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाकिसं ने किसानों की विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम तोशाम के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम भेजा और मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

भाकिसं पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने तोशाम में किसान रेस्ट हाउस को मार्केट कमेटी के कब्जे से मुक्त करवाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2020-21 का किसान का रुका हुआ मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल का पानी शीघ्र दिलवाए जाने, जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शनों की पूरी फीस जमा करवा रखी है, उन्हें बिजली कनेक्शन दिए जाने व अन्य बीज की शुद्धता पर ध्यान दिए जाने की मांग की है। इस अवसर पर मांगेराम सिढ़ांण, राजसिंह तालु, राजेंद्र सिंह तालु, राजेराम कुंगड़, सज्जन धनाना, राजकुमार बैराण, रोबिन सांगवान, कुलदीप महला सिंढ़ाण, राजसिंह जिला मंत्री दादरी, अमित जिल अध्यक्ष ददरी, ओम सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, कर्ण सिंह बड़दू, सतबीर बड़दू, सतबीर, सुबेदार सतवीर श्योराण, सुरेश, मांगेराम ढ़ाणी भाकरा, अनिल बिधवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed