{"_id":"65e2192835243db9370c871d","slug":"bjp-state-president-nayab-singh-saini-felicitated-in-tosham-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-113991-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए है : नायब सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए है : नायब सिंह सैनी
Fri, 01 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने जबरदस्त तरक्की की है। देश-प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है। दस साल में मोदी और मनोहर सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए है। डबल इंजन की सरकार के जरिये पीएम मोदी की सभी गारंटियों को पूरा किया है।
भाजपा नेता अनिल शर्मा की ओर से शुक्रवार को उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र में मोदी और हरियाणा में मनोहर सरकार आई और इनकी सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन व्यवस्था कायम की। इसी का परिणाम है कि आज युवाओं का पढ़ाई पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। अब लोगों की कांग्रेस में कोई दिलचस्पी नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नौकरियों के रेट लगते थे, लेकिन अब बिना खर्ची और पर्ची के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि तोशाम से भी अनुच्छेद 370 हटने वाला है। यह काम तोशाम की जनता करेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि यमुना का फालतू पानी बरसात में ताजेवाला हेड से राजस्थान को दिया जाएगा। इसका समझौता कर विधानसभा सत्र में भी जिक्र हो चुका है। उसका लाभ भिवानी जिले को भी मिलने वाला है।
विज्ञापन
सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जल संसाधन मंत्रालय देश की सभी नदियों को जोड़ने का काम कर रहा है। कुल 99 प्रोजेक्ट जुड़ चुके हैं। राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की धरती रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों को समान पेंशन दिलाने का वादा किया था। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने वन रैंक वन पेंशन दिलाई। प्रदेश सरकार ने हरियाणा पुलिस भर्ती में अग्निवीर युवाओं को दस प्रतिशत कोटा दिया है। इससे अग्निवीर को रोजगार अवश्य मिलेगा।
रैली के आयोजक अनिल शर्मा ने विशेष तौर पर नारी शक्ति का अभिनंदन किया। रैली को भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, रविंद्र बापौड़ा, मजदूर यूनियन के नेता अजीत सिंह, पंचायत समिति के चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोनू पंघाल, तोशाम के सरपंच राजेश तंवर ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पूनियां, जिला भिवानी की प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कौशिक, पंचायत समिति कैरू के चेयरमैन नागेश कुमार आदि मौजूद रहे।