फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP leaders gave an edge to the schemes of the Center and the state, will again form the government in 2024

भिवानी: भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य की योजनाओं को दी धार, 2024 में फिर बनाएंगे सरकार

Sun, 12 Feb 2023 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:26 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders gave an edge to the schemes of the Center and the state, will again form the government in 2024
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दीप प्रज्वलित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री
भिवानी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को धार देकर 2024 में होने वाले चुनाव में फिर से सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसमें कार्यकर्ताओं में अभी से चुनावी रण को जीतने के लिए रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं को चुनावी कमान थामने के लिए भी तैयार किया। दूसरे दिन की दो सत्र की बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 के चुनाव को लेकर इस राज्य कार्यकारिणी की बैठक में विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर पांच लाख पार्टी के ध्वज भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर एक दिन एक समय कार्यक्रम के तहत फहराए जाएंगे। इस कार्य को प्रदेश के चार लाख पन्ना प्रमुख और एक लाख कार्यकर्ता करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के मंथन के बाद कहा कि भाजपा 2024 के चुनाव को देखते हुए 15 से 22 मार्च तक नए बने हर युवा मतदाताओं तक संपर्क साधेंगे और 23 मार्च को शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस पर भाजपा का युवा मोर्चा प्रदेश के नव मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम प्रदेशभर में होगा, ताकि नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी का फरवरी माह में नया सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

योजनाओं का भी जनता से लिया जाएगा फीडबैक
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भाजपा कार्यकर्ता संपर्क कर कल्याणकारी योजनाओं की सफलता व योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लाभार्थियों से जुटाएंगे। यह कार्य भाजपा के मंडल पालकों को दिया है। भाजपा के मंडल पालक हर माह प्रदेश के दो लाख लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका आंकड़ा एकत्रित करेंगी। एक फॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन 10 लोगों की फीडबैक मंडल पालकों को लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह करनाल और सोनीपत में लेंगे बैठकें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 14 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह करनाल व सोनीपत में भाजपा की बैठकों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो सरकारी कार्यक्रम मधुबन पुलिस लाइन व कॉपरेटिव सोसायटी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट कार्यक्रम को प्रदेश के नौ जिलों तक पहुंचाया जा चुका है। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी 22 जिलों में बैठक कर आमजनता तक बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्रियों ने की योजनाओं पर चर्चा
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गरीब कल्याण विषय और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय बजट के अमृत काल एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुधा यादव ने जी-20 में भारत की भूमिका पर चर्चा की है। वहीं कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने जोखिम फ्री किसान विषय पर चर्चा की। बैठक में गरीब कल्याण और 2024 के चुनाव का रोड मैप को लेकर गहनता से चर्चा की गई है। रविदास जयंती कार्यक्रम व परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर भी मंथन बैठक में विचार वक्ताओं द्वारा रखे गए। इन सभी मुद्दों के केंद्र में भाजपा 2024 के चुनाव में कैसे विजयी हो, इसको लेकर चर्चा को रखा गया है।


बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, मंत्री कंवरपाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल, कमल गुप्ता, डा. बनवारी लाल, सांसद संजय भाटिया, नायाब सिंह, रत्नलाल कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, महामंत्री पवन सैनी, महामंत्री मोहनलाल, कविता जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed