{"_id":"675ad810f761aacede06ddfb","slug":"bjp-leader-ashok-singla-dies-under-mysterious-circumstances-case-registered-against-three-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126991-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाजपा नेता अशोक सिंगला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाजपा नेता अशोक सिंगला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम निवासी समाजसेवी व भाजपा नेता अशोक सिंगला (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
मृतक अशोक सिंगला व्यापारी थे और उनकी एक दाल मिल भी है। मृतक के चचेरे भाई डॉ. आशु की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मौके पर पहुंच पीड़ित ढांढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अशोक सिंगला घर से हिसार के निकले थे। कुछ समय बाद वे हिसार में एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां उन्होंने पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों को कहा कि उनकी तबीयत खराब है उनको अस्पताल पहुंचा दें। तीन लोगों ने उसको कुछ पिला दिया है। इसके बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को सूचित किया और सिंगला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि अशोक ने उसे तीन लोगों की ओर से जहर देने की बात कही। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। वहीं महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। दोषियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा।