{"_id":"6482134716d858cfd006b474","slug":"bjp-jjp-alliance-in-haryana-was-the-need-of-the-hour-devendra-babli-bhiwani-news-c-21-hsr1027-152859-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन समय की जरूरत थी : देवेंद्र बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन समय की जरूरत थी : देवेंद्र बबली
Thu, 08 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद विकास एवं पंचायल मंत्री देवेंद्र बबली और अन्य अधिकारी।
भिवानी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि भाजपा-जजपा के बीच गठबंधन समय की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि जो नेता बयान दे रहे हैं वो अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए दे रहे हैं। इस बारे में सही बात दोनों पार्टियों के मुखिया ही बता सकते हैं। भाजपा व जजपा के 15 विधायक कांग्रेस के संपर्क में होने को भी उन्होंने राजनीतिक स्टंटबाजी बताया।
वीरवार को भिवानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुरुक्षेत्र में एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज पर मंत्री देवेंद्र बबली ने कानून व्यवस्था का हवाला दिया। उन्होंने जींद से अरविंद केजरीवाल के चुनावी आगाज पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। गठबंधन सरकार अच्छे काम कर रही है। पात्र लोग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोग गठबंधन सरकार से खुश हैं।
इससे पहले, पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 परिवादों में 12 परिवादों की सुनवाई के दौरान समस्याओं का निराकरण किया। वहीं, भूमि के रिकाॅर्ड से छेड़छाड़ मामले में तोशाम के कानूनगो कुलदीप को चार्जशीट कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, राजस्व विभाग से छेड़छाड़ मामले की अधिकारियों को जांच के निर्देश भी मंत्री ने दिए। जिले के गांव दरियापुर में भावांतर भरपाई योजना में घोटाले की जांच भी अब सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को सौंपने के मंत्री ने आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन की जांच में भी घोटाला साबित हुआ है। प्रशासन की जांच के दस्तावेज भी सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को सौंपे जाएंगे।