फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Biometric verification of HTET candidates will be held on June 8 and 9.

Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन 8 और 9 जून को होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Biometric verification of HTET candidates will be held on June 8 and 9.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) के उन अभ्यर्थियों के लिए 8 और 9 जून 2026 को बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जिनका परीक्षा परिणाम आरएलवी (रिजल्ट लेट ड्यू टू वेरिफिकेशन) दर्शाया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी इन तिथियों में बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एचटेट-2024 का आयोजन 30 और 31 जुलाई 2025 को किया गया था। परीक्षा का परिणाम 10 नवंबर 2025 को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित सत्यापन केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया था।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित होने के बाद भी शेष अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 12 से 14 नवंबर और 19 से 21 नवंबर 2025 तक दूसरा अवसर दिया गया था। दूसरे अवसर में शेष अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करवाना अनिवार्य था। जो अभ्यर्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी जिनका परीक्षा परिणाम आरएलवी दर्शाया गया है वे 8 और 9 जून 2026 को बोर्ड मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और मूल प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शेष है उन्हें ऑनलाइन आवेदन के समय उपलब्ध कराए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर इस संबंध में संदेश भेजे जाएंगे। निर्धारित तिथियों में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed