{"_id":"665767e001fc101bca09f79b","slug":"biometric-verification-of-htet-candidates-will-be-done-at-the-board-headquarters-from-june-19-to-21-bhiwani-news-c-21-hsr1027-391337-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 19 से 21 जून तक बोर्ड मुख्यालय पर होगी एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 19 से 21 जून तक बोर्ड मुख्यालय पर होगी एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
Wed, 29 May 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 29 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि एचटेट परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 19 से 21 जून तक बोर्ड मुख्यालय पर होगी। एचटेट परीक्षा 2023 दो और तीन दिसंबर 2023 को हुई थी। इसका परीक्षा परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हुआ था।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से 24 दिसंबर 2023 को लेवल-2 के कुल 1308 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम आरएलवी (Result late due to verification) घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों को एक से सात जनवरी, 17 से 19 जनवरी और फिर 19 से 21 फरवरी 2024 तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के तीन अवसर दिए गए थे। तीसरे अवसर में अनुपस्थित रहे 65 अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी 19 से 21 जून तक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क 10,000 रुपये जमा करवाकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जो अभ्यर्थी 17 व 18 एवं 21 व 22 दिसंबर 2023 और एक से सात एवं 17 से 19 जनवरी व 19 से 21 फरवरी तक दिए गए पांच अवसरों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे, ऐसे 556 अभ्यर्थियों की सूची भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे अभ्यर्थी भी 19 से 21 जून तक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क 10,000 रुपये जमा करवाकर अपनी बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। संवाद