फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Biochemistry machine closed again in Bhiwani's lab

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल भिवानी की लैब में फिर बंद हुई बायोकेमिस्ट्री मशीन

Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Biochemistry machine closed again in Bhiwani's lab
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन फिर बंद हो गई है। इसकी वजह से नागरिक अस्पताल में खून के नमूनों की जांच भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मशीन के खराब होने से एलएफटी, आरएफटी, शुगर व लिपिड प्रोफाइल टेस्ट भी प्रभावित हो जाते हैं। अब लैब में तैनात तकनीशियन मैनुअल तरीके से खून के नमूनों की जांच करते हैं। इससे मशीन खराब होने से मुश्किल से 40 से 50 टेस्ट ही हो पाते हैं। वहीं बायोकेमिस्ट्री मशीन में रोजाना करीब दो हजार टेस्ट किए जा रहे थे। 12 साल पुरानी बायोकेमिस्ट्री मशीन कई बार खराब हो जाती है। इससे बीच लैब में टेस्ट भी प्रभावित हो जाते हैं। इस मशीन को 2011 में यहां स्थापित किया गया था। मगर इसके बाद टेस्ट की यहां नई मशीन नहीं आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मशीन सुबह ही खराब हो गई थी। इससे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मशीन के खराब होने से मरीजों को निजी लैब में जांच करवानी पड़ी। वहीं अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में तीन दिन से दाखिल मरीज को सही से इलाज नहीं मिल पाया है। मरीज के परिजनों से बातचीत करने पर पता चला के मरीज के एफटी, इलेक्ट्रोलाइट टेस्ट नहीं हुए है। मरीज के परिजनों ने बताया के डाक्टर से बात करने पर यह जवाब मिल रहा है के मशीन खराब है टेस्ट बहार से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन






नागरिक अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री नई मशीनों को जल्दी स्थापित कराया जाएगा। बायोकेमिस्ट्री नई मशीनों स्वास्थ्य विभाग निदेशालय से भी डिमांड भेजी हुई है। नशा मुक्ति केंद्र की टेस्टिंग मशीन खराब है तो उसको जल्द ठीक कराया जाएगा।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed