फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Biochemistry machine broke down again, testing of blood samples in civil hospital affected

Bhiwani News: फिर खराब हुई बायोकेमिस्ट्री मशीन, नागरिक अस्पताल में खून के नमूनों की जांच हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Biochemistry machine broke down again, testing of blood samples in civil hospital affected
नागरिक अस्पताल की लैब में खराब पड़ी बॉयोकेमिस्ट्री टे​स्टिंग मशीन ।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन फिर खराब हो गई है। इसकी वजह से नागरिक अस्पताल में खून के नमूनों की जांच भी प्रभावित हो रही है। नागरिक अस्पताल में एलएफटी, आरएफटी, शुगर व लिपिड प्रोफाइल टेस्ट भी प्रभावित हो गए है। अब लैब में तैनात तकनीशियन मैनुअल तरीके से खून के नमूनों की जांच कर रहे हैं, जिससे मुश्किल से रोजाना 40 से 50 टेस्ट ही हो पा रहे हैं। वहीं बायोकेमिस्ट्री मशीन में रोजाना करीब दो हजार टेस्ट किए जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की लैब में दो नई बायोकेमिस्ट्री मशीनों को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसे निजी कंपनियों के सहयोग से यहां स्थापित किया जाना था, मगर ये नई मशीनें भी अभी नहीं आई हैं, जबकि 12 साल पुरानी बायोकेमिस्ट्री मशीन कई बार खराब हो चुकी है। इससे लैब में टेस्ट भी प्रभावित हो रहे हैं। इस मशीन को 2011 में यहां स्थापित किया गया था। मगर इसके बाद टेस्ट की यहां नई मशीन नहीं आई।
विज्ञापन

लैब तकनीशियन व अन्य स्टाफ भी यहां मैनुअल तरीके से ही खून के नमूनों की जांच करा रहा है। अधिकतर मरीजों को तो यहां से वापस भेजा जा रहा है, क्योंकि टेस्ट की सुविधा नहीं है। प्राइवेट लैब में मरीजों को ये टेस्ट महंगे दामों पर कराने पर मजबूर होना पड़ा है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ फील्ड के हेल्थ सेंटरों से भी यहां खून के नमूने जांच के लिए आते हैं। इनकी जांच भी अब मशीन खराब होने से अटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नागरिक अस्पताल में निजी कंपनियों से डोनेशन में नई बायोकेमिस्ट्री मशीन की डिमांड रखी गई है। हमारा प्रयास है कि जल्द ही इन मशीनों को यहां स्थापित कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जनहित में नागरिक अस्पताल में किसी भी तरह के मेडिकल उपकरणों का सहयोग कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग निदेशालय से भी डिमांड भेजी हुई है।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article