फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Biochemistry machine breaks down in civil hospital, patients wandering for tests

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब, जांच के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 03 Oct 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Biochemistry machine breaks down in civil hospital, patients wandering for tests
मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। 
भिवानी। जिले में लीवर और किडनी के मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। इसकी वजह है जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन का खराब होना। ये मशीन पहले भी खराब हो चुकी है। लेकिन अब फिर से बंद होने से मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। वर्ष 2011 में जिला नागरिक अस्पताल में ये मशीन स्थापित की गई थी। पुरानी होने की वजह से अक्सर ये खराब ही रहती है। जिसकी वजह से मरीजों को बाहर महंगे टेस्ट कराने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन




जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब ढाई सौ से अधिक मरीजों की खून के नमूनों की जांच चिकित्सकों द्वारा सुझाई जा रही है। ऐसे में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से ये टेस्ट ली लंबित हो गए हैं। जिसकी वजह से अस्पताल में रोजाना ही करीब ढाई सौ से अधिक मरीजों की खून जांच के नमूनों की रिपोर्ट लंबित हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी मशीन बंद होने के संबंध में मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। हालांकि विभाग ने इस पुरानी मशीन की जगह नई मशीन की डिमांड की हुई है। लेकिन अभी तक नई मशीन की मंजूरी भी विभाग से नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की लैब में मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। कुछ मशीनें काफी पुरानी हो चुकी हैं, जिनमें कुछ दिक्कतें आ रही है। इस संबंध में मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article