{"_id":"663bd39dd0d0dbb3170803d6","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-pickup-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117154-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 09 May 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 09 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहल। बहल से अपने गांव सेरला जा रहे युवक की बाइक को एक पिकअप चालक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे लोहारू अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेरला निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह अपने ताऊ के लड़के राजकुमार के साथ किसी काम से बहल आए थे। काम करने के बाद उसका भाई अपनी बाइक पर सेरला की तरफ जा रहा था जबकि वह अपने गांव के ही राकेश के साथ उसके पीछे गाड़ी से जा रहे थे। जैसे ही उसका भाई बहल से सेरला की तरफ दो किमी दूरी तक पहुंचा था तो सामने से एक पिकअप चालक अपनी गाड़ी को गफलत व तेज रफ्तार से चलाता आ रहा था। पिकअप चालक ने उसके भाई की बाइक में सीधी टक्कर मारी दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। उसने अपने साथी के साथ अपने भाई को संभाला और उसे बहल के एक अस्पताल में लेकर आए। चोटें ज्यादा होने के कारण उसके भाई को लोहारू रैफर कर दिया। वह गंभीर हालत में अपने भाई को लोहारू के सिविल अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पिकअप गाड़ी चालक पहचान गांव लंबोर बड़ी तहसील राजगढ़ निवासी रहीश के रूप में हुई है।। पुलिस ने अजय की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।