{"_id":"61269fcc8ebc3e79f02a1cf1","slug":"bike-rider-transporter-dies-after-being-hit-by-car-bhiwani-news-hsr609883240","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई व्यक्ति की मौत मामले में अस्पताल पहुंचे परिजन। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौरंगाबाद टोल के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नौरंगाबाद निवासी संजय ने बताया कि वे दो भाई और दो बहनें हैं। उसका बड़ा भाई 38 वर्षीय सुरेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करता था। सुरेंद्र दो बेटों का पिता था। उसका पालुवास मोड पर खुद का ऑफिस था। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह किसी काम से ऑफिस गया था। वह अपना काम करके बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक पर वापस घर लौट रहा था। वह नौरंगाबाद टोल के नजदीक पहुंचा तो अचानक ही अज्ञात सफेद रंग की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खरक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मुख्य सिपाही विकास नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर सफेद रंग की कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच की जा रही है
नौरंगाबाद टोल के नजदीक सड़क हादसे में मृतक सुरेंद्र के भाई संजय के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
- विकास, जांच अधिकारी।