फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike rider killed in collision with a Cantor

Bhiwani News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with a Cantor
बहल में कासनी खुर्द गांव के मृतक दिनेश की फाइल फोटो।
बहल। बहल से भिवानी रोड पर पंप के पास एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर जा गिरे। बाइक चालक गांव कासनी खुर्द निवासी दिनेश हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। इसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे भिवानी रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुई। कासनी खुर्द निवासी दिनेश (26) अपने साले अजीत गांव गोलागढ़ निवासी बाइक पर सवार होकर बहल से गांव कासनी खुर्द की ओर जा रहा था। बाइक को दिनेश चला रहा था। इसी दौरान भिवानी की ओर से तेज गति में आ रहे एक सफेद कैंटर ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत सड़क किनारे जा गिरा, जबकि दिनेश को गंभीर चोटें आईं। अजीत ने तुरंत परिजनों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दिनेश को निजी वाहन से भिवानी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही दिनेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed