फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike rider dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by train
भिवानी। भिवानी-महम रोड पर बने रेलवे के बंद फाटक को क्रॉस कर नीचे से निकलना बाइक चालक को महंगा पड़ गया। बाइक चालक जैसे ही बंद फाटक को पार करने लगा अचानक ही भिवानी स्टेशन की तरफ से रोहतक जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। भिवानी-महम रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

गांव सैय निवासी 50 वर्षीय अंग्रेज बाइक से भिवानी की तरफ से अपने घर जा रहा था। भिवानी-महम रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद नीचे से बाइक निकालकर क्रॉस करने लगा, तो भिवानी स्टेशन की तरफ से अचानक गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे कुचल दिया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंग्रेज तीन बच्चों का पिता था। उसे एक लड़का व दो लड़की हैं। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मबीर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि भिवानी-महम रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मृतक के भाई सुरेश के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed