{"_id":"64da8c5958a534a2d006a684","slug":"bike-rider-death-in-road-accident-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-3769-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
Tue, 15 Aug 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव जमालपुर के समीप बाइक से रेलवे स्टेशन पर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक व एक महिला घायल हो गया। मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सीपर निवासी जरनल सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार को उसके 62 वर्षीय चाचा मक्खन सिंह, 20 वर्षीय सोनम, अमनदीप कौर उर्फ अमन के साथ बाइक पर बैठकर बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। गांव जमालपुर के एचडीएफसी बैंक के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग मक्खन सिंह को हिसार ले जाया गया, जबकि युवक व महिला को इलाज के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बुजुर्ग ने हिसार में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के भतीजे जरनल सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।