फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike collides with tractor-trolley, one injured

Bhiwani News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley, one injured
लोहारू में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक के पास मौजूद पुलिस व अन्य।
लोहारू। लोहारू-पिलानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने पर सड़क निर्माण कंपनी में कार्यरत युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 और एम्बुलेंस को सूचना देकर घायल को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीपली (राजस्थान) निवासी करीब 19 वर्षीय रविकांत एक सड़क निर्माण ठेकेदार के पास कार्य करता है। शनिवार रात वह खेतड़ी क्षेत्र से काम समाप्त कर बाइक पर अपने गांव पीपली लौट रहा था। इसी दौरान लोहारू-पिलानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविकांत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed