फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bike, accident

Bhiwani News: घर से ससुराल जा रहे युवक की बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई, मौत

Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
bike, accident
भिवानी। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर बंदरों वाला जोहड़ तेल मिल के समीप शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर चांग से अपनी ससुराल गुजरानी जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना गुजरानी पुलिस चौकी में दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव चांग निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। उसके तीन लड़के और एक लड़की है। छोटा बेटा अविवाहित है। जबकि बीच का लड़का 26 वर्षीय अशोक गांव गुजरानी में शादीशुदा था। अशोक अपनी ससुराल जा रहा था। उसे भी वहां जाना था। अशोक शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी बाइक लेकर ससुराल के लिए निकल गया। अशोक ने कहा था कि वह वहीं पर रात को ठहर जाएगा। इसलिए मैं अपनी अलग बाइक से बेटे के साथ उसकी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

जब वे चांग से भिवानी रोड पर तेल फैक्टरी के समीप पहुंचे तो भिवानी की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने एक दम उनकी साइड दबा दी। जिस वजह से उसके बेटे की बाइक ट्राली से टकरा गई। राहगीरों की मदद से बेटे को तत्काल उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक 152डी पर बने टोल की डिस्पेंसरी में नौकरी करता था। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अशोक का सात माह का एक बेटा
मृतक अशोक का सात माह का एक बेटा है। जबकि वे तीन भाई थे और एक बहन थे। सड़क हादसे की सूचना के बाद परिवार में भी मातम पसरा है। वहीं अशोक घर से अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। इस हादसे की सूचना उसकी ससुराल पहुंची तो वहां पर भी माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed