फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bikaner-Prayagraj Express train reached Loharu, welcomed at Loharu Junction

लोहारू पहुंची बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन का लोहारू जंक्शन पर किया स्वागत, लड्डू बांटकर मनाई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bikaner-Prayagraj Express train reached Loharu, welcomed at Loharu Junction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहारू। रेलवे द्वारा लोहारू के रास्ते बीकानेर से प्रयागराज के लिए शुरू की गई नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी बुधवार पहली बार बीकानेर से चलकर लोहारू पहुंची। लोहारू जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों, लोहारू व्यापार मंडल, भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने रेलगाड़ी स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने रेल गाड़ी के लोको पायलट नानकराम, सहायक लोको पायलट मोहन लाल, मनीराम और सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोज मिश्रा का फूल मालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटी।
बता दें कि पिछले दिनों लोहारू पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह ने बीकानेर रेलवे डिविजन की बैठक में हिस्सा लेने जाते समय लोहारू जंक्शन का दौरा किया और लोहारू में लोगों की शिकायतें सुनीं थी। इस दौरान उन्होंने लोगों को बेहतर रेलवे सुविधाओं का आश्वासन दिया था। बुधवार से रेलवे प्रशासन द्वारा लोहारू के रास्ते बीकानेर से प्रयागराज तक नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी की शुरुआत किए जाने पर लोगों ने सांसद का आभार प्रकट किया है। वहीं बीकानेर प्रयागराज एक्सप्रेस उद्घाटन रेलगाड़ी बुधवार को बीकानेर से चलकर दोपहर 1:44 बजे लोहारू जंक्शन पहुंची। इस दौरान लोहारू स्टेशन अधीक्षक जेपी गुप्ता, टीटीई विकास शर्मा, जीआरपी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, महासचिव संजय खंडेलवाल, भाजपा नेता विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, रतनलाल अग्रवाल, रोहताश लांबा, संतलाल शर्मा, राजीव वत्स, महावीर बंसल, मोहन शर्मा सहित अनेक लोगों ने रेलवे लोको पायलट और सहायक पायलट का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन लोहारू जंक्शन से बीकानेर व प्रयागराज के बीच दौड़ेगी रेलगाड़ी
एसएस जेपी गुप्ता ने बताया कि बीकानेर-प्रयागराज रेलगाड़ी प्रत्येक सोमवार, वीरवार और शनिवार को बीकानेर से सुबह 5 बजे रवाना होकर 7:50 बजे चुरू जंक्शन, 10:45 बजे लोहारू जंक्शन, दोपहर 1:00 बजे सीकर जंक्शन, दोपहर 2:50 बजे जयपुर जंक्शन और अगले दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके अलावा वापसी में यह रेलगाड़ी रविवार रात्रि 23:10 बजे प्रयागराज से रवाना होकर सोमवार सुबह 12:10 बजे जयपुर, दोपहर 2:35 बजे सीकर जंक्शन, सांय 4:50 बजे लोहारू जंक्शन, सांय 6:55 बजे चुरू जंक्शन और रात्रि 22:25 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed