फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Big action will be taken in a confidential manner on this disgusting act of Pakistan: Kiran

पाक की इस घिनौनी हरकत पर गोपनीय तरीके से होगी बड़ी कार्रवाई : किरण

Wed, 30 Apr 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Big action will be taken in a confidential manner on this disgusting act of Pakistan: Kiran
गांव बापोड़ा में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबो​धित करती राज्यसभा स
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने पहलगाम में आतंकी हमले पर पाक व पानी रोकने पर पंजाब सीएम मान को दो टूक जवाब दिया है। किरण चौधरी ने कहा कि पाक पर गोपनीय तरीके से बड़ी कार्रवाई होगी और पंजाब से पानी लेने के लिए श्रुति चौधरी व सीएम सैनी लगे हुए हैं।
विज्ञापन


भिवानी के पंचायत भवन में टीबी उन्मूलन को लेकर जिलास्तरीय कार्यक्रम किया गया। इसमें राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। वहीं मीडिया से बातचीत में किरण चौधरी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि भारत देश पीएम मोदी के नेतृत्व व उनकी कूटनीति के चलते आगे बढ़ रहा है। इससे हमारे दुश्मन देश रोकना चाहते हैं। पाक को उसकी घिनौनी हरकत पर बड़ा सबक सिखाया जाएगा, पर ये कार्रवाई कब और कैसे होगी, वो गोपनीय तरीके से होगी। पहलगाम हमले पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं वो देशद्रोही हैं।
विज्ञापन

वहीं पंजाब व हरियाणा में छिड़ी पानी की जंग पर किरण चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में जहरीली पानी देने का झूठ बोला तो जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया। अब ये केवल पंजाब में बचे हैं और यहां भी पानी पर राजनीति कर रहे हैं। चंद दिनों बाद पंजाब में भी इनकी सरकार नहीं रहेगी, तब ये कहा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके समाधान को लेकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी सीएम नायब सैनी के साथ केन्द्रीय जल मंत्री से बात कर रही है। पंजाब सीएम भगवंत मान द्वारा पाक का रोके जाने वाला पानी पंजाब को देने की मांग पर किरण चौधरी ने हंस कर कटाक्ष किया। किरण चौधरी ने कहा कि इससे मान की सोच व बुद्धि दर्शाती है कि वो पाक से मिले हैं। वहीं पहलगाम हमले के बाद निकाले जा रहे पाकिस्तानी लोगों को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि जो लोग नहीं निकलेंगे, उन्हें जबरदस्ती निकाला जाएगा। अब हमें पाकिस्तान के लोग नहीं चाहिये। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed