{"_id":"6aa308a44864929cbb0f5fd8","slug":"bhumika-and-navya-won-gold-medals-at-the-judo-championship-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156830-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भूमिका और नव्या ने जूडो चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भूमिका और नव्या ने जूडो चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
भिवानी। पंडित सीताराम शास्त्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, राज्य और क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर नेशनल जूडो कुराश चैंपियनशिप में भूमिका और नव्या ने स्वर्ण तथा सौम्या ने कांस्य पदक हासिल किया।
विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का प्रशासक शुकदेव मुनि, प्राचार्य सोनिया कौशिक और स्टाफ ने स्वागत किया। 4 से 6 सितंबर तक लुधियाना में आयोजित सब-जूनियर नेशनल जूडो कुराश चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम भार वर्ग में भूमिका ने स्वर्ण पदक जीता।
36 किलोग्राम भार वर्ग में नव्या ने स्वर्ण तथा 28 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में सौम्या ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। 4 से 7 सितंबर तक कैथल में आयोजित स्टेट जूडो चैंपियनशिप में भूमिका ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
मुस्कान ने रजत और भावना ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 3 से 6 सितंबर तक जींद में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन सेकंड चैंपियनशिप में देव गुलिया ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता। देहरादून स्टेट ओपन टूर्नामेंट में अंडर-17 आयु वर्ग में लक्षिता नायल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 आयु वर्ग में सुहानी मिश्रा ने भी स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर प्रशासक शुकदेव मुनि, प्राचार्या सोनिया कौशिक और स्टाफ ने स्वागत किया।