{"_id":"65395480397d80662c07cc94","slug":"bhiwanis-climate-became-poisonous-in-a-week-aqi-increased-to-132-in-a-week-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-7784-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एक सप्ताह में जहरीली हुई भिवानी की आबोहवा, एक सप्ताह में 132 तक बढ़ा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एक सप्ताह में जहरीली हुई भिवानी की आबोहवा, एक सप्ताह में 132 तक बढ़ा एक्यूआई
विज्ञापन
भिवानी। एक सप्ताह में भिवानी की आबोहवा और अधिक जहरीली हो गई है। पिछले एक सप्ताह में 132 एक्यूआई में इजाफा हुआ है। दशहरे के बाद हवा में अचानक ही उछाल आया है, जबकि हवा में प्रदूषण के साथ एक्यूआई में बढ़ोतरी का सिलसिला सप्ताह भर से जारी है।
भिवानी में 19 अक्तूबर को एक्यूआई 87 दर्ज किया गया था, मगर 25 अक्तूबर यानि बुधवार को एक्यूआई 219 तक पहुंच गया है। दिवाली से पहले ही हवा में प्रदूषण का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। दशहरे पर हुई आतिशबाजी का असर भी हवा में दिखाई देने लगा है। अभी तक जिला प्रशासन ने भी हवा में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर खनन और शहर में चल रहे विकास कार्याें पर उड़ रही धूल व अधर में लटके विकास कार्यों की साइट पर पानी छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं कराई है न ही निर्देश दिए हैं। इसी तरह शहर के कई हिस्सों में सड़क उखाड़ी गई है और नवनिर्मित डिवाइडरों पर भी रेत डाली गई है। जो वाहनों की आवाजाही से सड़काें पर धूल उड़ा रही है। इस पर सड़कों पर भी पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। जिस वजह से सांस के मरीजों के साथ वाहन चलाने वालों की सांसें भी फूल रही है।
-- -- --
यह रहा सप्ताह का एक्यूआई
तारीख- एक्यूआई
25 अक्तूबर- 219
24 अक्तूबर- 186
23 अक्तूबर- 174
22 अक्तूबर- 105
21 अक्तूबर- 147
20 अक्तूबर- 122
19 अक्तूबर- 87