फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's Balkishan, Naseeb and Ramesh won medals in half marathon

Bhiwani News: हाफ मैराथन में भिवानी के बालकिशन, नसीब और रमेश ने जीते पदक

Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani's Balkishan, Naseeb and Ramesh won medals in half marathon
हाफ मैराथन प्रतियोगिता के विजेता बालकिशन और अन्य प्रतिभागी। 
भिवानी। कारगिल विजय दिवस पर द्वारका (दिल्ली) के सेक्टर 14 में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लगभग 1800 महिला एवं पुरुष धावकों ने भाग लिया। यह आयोजन वीर सैनिकों की शहादत और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने की स्मृति स्वरूप आयोजित किया गया। इस मैराथन में 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ें कराई गईं।
विज्ञापन

भिवानी जिले से प्रतियोगिता में सेक्टर 23 के बालकिशन, पूर्व सैनिक नसीब कुमार बामला तथा सेक्टर 13 के रमेश श्योराण ने हिस्सा लेकर विशेष पहचान बनाई। उन्होंने 5 व 10 किलोमीटर की दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। बालकिशन ने 60 से अधिक आयु वर्ग में 5 किलोमीटर की दौड़ 27 मिनट में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। नसीब कुमार ने 5 किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24.20 सेकंड में पदक हासिल किया। रमेश श्योराण ने भी 10 किलोमीटर रन एक घंटा 3 मिनट में पूरी कर पदक जीता।
विज्ञापन

मास्टर एथलेटिक्स समिति के मीडिया कोऑर्डिनेटर बालकिशन द्वारका ने बताया कि यह मैराथन हर वर्ष द्वारका के सेक्टर 14 में होती है। भिवानी के इन तीन धावकों ने इससे पूर्व भी माउंट आबू, वृंदावन, दिल्ली, सोनीपत और अयोध्या में आयोजित विभिन्न मैराथनों में सफलता प्राप्त कर भिवानी जिले, बहादुरगढ़ रनर ग्रुप तथा हरियाणा राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धावकों का मानना है कि यदि दिनचर्या में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार को स्थान दिया जाए तो व्यक्ति ऊर्जा से भरपूर रहते हुए लंबी उम्र तक स्वस्थ और सक्रिय रह सकता है। उनका यह भी कहना है कि हमें देश के फिट इंडिया मिशन को समर्थन देकर युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रेरित करना चाहिए ताकि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed