फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Zilla Parishad Chairperson Anita Malik and many councilors and sarpanches join Congress.

Bhiwani News: भिवानी जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक समेत कई पार्षद और सरपंच कांग्रेस में शामिल

Tue, 09 Jul 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Zilla Parishad Chairperson Anita Malik and many councilors and sarpanches join Congress.
ओम रिजाॅर्ट में कांग्रेस  कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी, बिजली बिल माफी और एमएसपी दी। बीजेपी ने उन्हें लाठी, डंडे और गोलियां दीं। कांग्रेस ने जवानों को पक्की नौकरियां दीं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें कौशल निगम और अग्निवीर जैसी ठेका प्रथा दी।
विज्ञापन




हुड्डा सोमवार को भिवानी में धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, हिसार से सांसद जयप्रकाश जेपी और भिवानी-महेंद्रगढ़ से पार्टी प्रत्याशी रहे राव दान सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में भिवानी जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक समेत कई पार्षद और सरपंच कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस में सर्वे के आधार पर मजबूत उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा की पहचान किसान, जवान और पहलवान समेत हर वर्ग का अपमान किया। देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियां जब न्याय मांगने के लिए बीजेपी सरकार के पास गईं तो उनको दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया। पूरे देश में कांग्रेस गठबंधन को सबसे ज्यादा वोट हरियाणा से मिले। भिवानी ने भी कांग्रेस का भरपूर साथ दिया लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी इससे ज्यादा समर्थन और सभी सीटों को जीतने की उम्मीद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने एलान किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्ग दंपती को 12000 रुपये महीना यानी 6000-6000 रुपये पेंशन दी जाएगी। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। सरकारी विभागों में खाली दो लाख से ज्यादा पदों पर पक्की भर्तियां होंगी और पेपर लीक व भर्ती माफिया का सफाया किया जाएगा। हरियाणा में 25 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की योजना लागू की जाएगी। कांग्रेस फिर से गरीब, एससी और ओबीसी को 100-100 गज के मुफ्त भूखंड व मकान देने की योजना शुरू करेगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद जयप्रकाश जेपी, विधायक राव दान सिंह, पूर्व विधायक रणबीर महिंद्रा, पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, एआईसीसी सदस्य संदीप सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, राजबीर फर्टिया, मास्टर सतबीर रतेरा मौजूद थे।
ये हुए कांग्रेस में शामिल
भिवानी जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक, व्यापार मंडल के प्रधान तोशाम ⁠जोगेंद्र मलिक, क्रशर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कृष्ण मलिक, ⁠नरेंद्र पार्षद देवराला, ⁠राजा पार्षद ढाणी माहु, ⁠रामनिवास पटवारी पार्षद मिरान, ⁠डाॅ. सुखबीर पार्षद प्रतिनिधि किरावड, ⁠दलबीर पार्षद प्रतिनिधि सरल, ⁠सुमेश पार्षद जाटू लोहारी, ⁠कृष्ण पार्षद तिगड़ाना, ⁠सतबीर पार्षद प्रतिनिधि सांगा, ⁠रूपेंद्र पार्षद बामला, ⁠अमित पार्षद प्रतिनिधि चहड़ कलां, ⁠राजेंद्र फौजी सरपंच (ब्लॉक प्रधान तोशाम एसोसिएशन), ⁠सुरेश सरपंच किरावड (ब्लॉक प्रधान बवानी खेड़ा), ⁠सुल्तान लाम्बा सरपंच देवास (उप-प्रधान तोशाम ब्लॉक), ⁠संदीप सरपंच मालवास कोहाड़ (उप-प्रधान कैरु ब्लॉक) शामिल थे।


ये हैं अनीता के कांग्रेस में जाने के सियासी मायने

जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक और उनके समर्थक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल और किरण चौधरी के गढ़ में अब कांग्रेस भी अपने पैर मजबूती से जमाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री के पोते अनिरुद्ध चौधरी भी पहले से ही कांग्रेस में हैं। वह तोशाम से टिकट की दौड़ में हैं। ऐसे में अनीता मलिक भी टिकट की दौड़ में मानी जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनावों में तोशाम का मुकाबला पहले से अधिक रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed