{"_id":"6845c768a8aae2b39509978c","slug":"bhiwani-won-the-kabaddi-series-2-1-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135215-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी ने 2-1 से जीती कबड्डी सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी ने 2-1 से जीती कबड्डी सीरीज
Sun, 08 Jun 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी स्पर्धा में अतिथि को सम्मानित करते आयोजक।
भिवानी। हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड की शाखा चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के जिला कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को कबड्डी सीरिज का अंतिम मुकाबला खेला गया।
फाइनल में भिवानी की टीम ने बापोड़ा टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही भिवानी ने 2-1 से सीरिज अपने नाम की। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मामनचंद ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गाइड्स एवं रेंजर कैप्टन पुष्पा देवी पहुंचीं।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह जबकि मंच का संचालन सह ग्रुप लीडर अमित कुमार ने किया। सागर सज्जन सिंह ने कहा कि भिवानी की टीम के कैप्टन विजय अहीरवाल व बापोड़ा टीम के कप्तान तरुण कुमार रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में दो मैच भिवानी जबकि एक मैच बापोड़ा की टीम ने जीता।
विज्ञापन
भिवानी टीम के बेस्ट रेडर जोगेंद्र, पुनीत, ध्रुव अग्रवाल रहे जबकि बापोड़ा के बेस्ट रेडर राही राहुल, तरुण व मयूर को चुना गया। मुख्य अतिथि मामनचंद ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल का प्रतीक है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी आधार है। रेफरी के तौर पर सीनियर रोवर नितेश कुमार व फर्स्ट एड के लिए नितिन व विनय मौजूद रहे। इस दौरान पुनीत, जोगिंद्र, पार्थ अग्रवाल, निखिल, मोहित शर्मा मौजूद रहे।