फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: With help of fake documents, examinees got 12th examination from Haryana Board, Fraud revealed

Bhiwani: फर्जी दस्तावेजों के सहारे दिला दी हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा, जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा

Sun, 22 Jan 2023 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 04:28 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा शैक्षिक सत्र अप्रैल 2021 में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश देकर बोर्ड की परीक्षा में अपीयर करा डाला। अप्रैल 2021 में कोविड महामारी के कारण हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Bhiwani: With help of fake documents, examinees got 12th examination from Haryana Board, Fraud revealed
Haryana Board of School Education

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में अन्य प्रांतों के बोर्डों से जुड़े 92 स्कूलों से 129 परीक्षार्थियों की फर्जी दस्तावेजों के सहारे बारहवीं की परीक्षा दिलाने का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। मामला शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2021 कोविड के दौरान का है, जिस सत्र में बिना परीक्षा के ही परीक्षार्थियों का रिजल्ट बोर्ड ने जारी किया था। दस्तावेजों की जांच में शिक्षा बोर्ड अधिकारियों की पकड़ में ये मामला आया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी में 92 स्कूलों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा देने वाले 129 विद्यार्थियों पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है वहीं बोर्ड अधिकारियों ने इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ होने की आशंका भी जताई है। 
विज्ञापन


बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा शैक्षिक सत्र अप्रैल 2021 में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश देकर बोर्ड की परीक्षा में अपीयर करा डाला। अप्रैल 2021 में कोविड महामारी के कारण हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ था। सभी अभ्यार्थियों को वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में सभी विषयों के अंतर्गत सम्मिलित होने पर बिना परीक्षा के ही उनका परीक्षा परिणाम बोर्ड ने घोषित कर दिया था। जिसके बाद अन्य राज्यों के बोर्डों से पास की गई परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जांच की तो दस्तावेज ही फर्जी मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के अनुसार तो विद्यालय द्वारा परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाना चाहिए था। लेकिन स्कूलों ने भी ऐसे परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की कोई जांच तक नहीं की। बोर्ड सचिव ने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि गिरोह भी हो सकता है जो विद्यार्थियों को प्रलोभन देकर उनका आर्थिक शोषण कर भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। ऐसे मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर इसका पता लगाए, ताकि वे भविष्य में विद्यार्थियों को इस तरह से अपने झांसे में न ले सके। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव की शिकायत पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा देने वाले 92 स्कूलों के 129 परीक्षार्थियों के खिलाफ भी पुलिस ने धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है वहीं शिक्षा बोर्ड ने फर्जी दस्तावेज मिलने वाले विद्यार्थियों का बारहवीं का परीक्षा परिणाम भी रद्द कर दिया है। 



मामला अप्रैल 2021 कोविड के दौरान का है। इस दौरान अन्य राज्यों के बोर्डों से संबंद्धता रखने वाले स्कूलों ने बोर्ड से विद्यार्थियों की बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उस वर्ष कोविड की वजह से परीक्षा नहीं हुई थी और परिणाम जारी कर दिया था। दस्तावेजों की जांच में ये मामला उजागर हुआ था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी थी। -कृष्ण कुमार, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed