फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Two people drowned in the canal in Badesara village, one dead body found

Bhiwani: बड़ेसरा के समीप जूई नहर में दो युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 30 Aug 2023 07:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 07:47 PM IST
सार

गोताखोर दूसरे व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं। ग्रामीणों का भी जमावड़ा लगा है। 25 वर्षीय यशवंत और 38 वर्षीय सुंदर डूबे हैं। जसवंत का शव मिला है।

विज्ञापन
Bhiwani: Two people drowned in the canal in Badesara village, one dead body found
drown - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बड़ेसरा के समीप बुधवार शाम को जूई नहर में दो लोगों के डूबने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण नहर के पास पहुंचे। ग्रामीणों और गोताखोरों ने पानी में डूबे युवकों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव पानी से बरामद हुआ, जिसकी पहचान गांव बड़ेसरा के ही यशवंत (25) के रूप में हुई, जबकि दूसरे युवक सुंदर (38) की तलाश गोताखोर रात तक नहर में करते रहे।
विज्ञापन


गांव बड़ेसरा के समीप जूई कनाल में दो युवक नहर के समीप बैठे थे। दोनों का संतुलन बिगड़ा और वह नहर में पानी के तेज बहाव की वजह से डूब गए। इसकी जानकारी युवकों के परिजनों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण नहर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पानी में डूबे दोनों युवकों को बाहर निकालने के लिए गोताखोर काफी देर तक पानी में तलाश करते रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यशवंत का शव नहर से बरामद हो गया, जबकि सुंदर की गोताखोर शाम तक पानी में तलाश करते रहे।

बवानीखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लिया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस गुरुवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराएगी। बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान यादव ने बताया कि फोन पर बड़ेसरा के समीप जूई नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी।


चचेरी बहन से राखी बंधवाने के बाद दोस्त सुंदर के साथ गया था नहर पर
मृतक यशवंत राजमिस्त्री था। वे पांच भाई और एक बहन है। यशवंत का एक भाई शादीशुदा है, जबकि यशवंत सहित अन्य भाई अभी अविवाहित हैं। परिजनों ने बताया कि यशवंत बुधवार दोपहर बाद अपनी चचेरी बहन से राखी बंधवाने के बाद दोस्त सुंदर के साथ नहर पर गया था। वहां काफी देर तक दोनों को बैठे ग्रामीणों ने देखा था। शाम करीब पांच बजे उनके डूबने की सूचना परिजनों के पास और डायल 112 पर पुलिस को दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed