फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani tops the state in resolving pending complaints

Bhiwani News: लंबित शिकायतों के निस्तारण में भिवानी प्रदेश में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani tops the state in resolving pending complaints
भिवानी। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। चंडीगढ़ मुख्यालय से अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यालय ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में भिवानी प्रशासन की सराहना की। उन्होंने बताया कि समग्र स्कोर में भी भिवानी जिला प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान पर है।
विज्ञापन

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों के साथ विभागवार शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए। एडीसी ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सीएमजीजीए रिषव रंजन, डीडीपीओ सोमबीर कादयान मौजूद रहे। सीएमओ रघुवीर शांडिल्य, डीआरओ राजकुमार भोरिया और डीएसपी अनूप कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed