फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: The car of the family returning from Khatu Shyam overturned, the elderly woman died

Bhiwani: खाटू श्याम के दर्शन करके घर लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 30 Jun 2023 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 10:39 PM IST
सार

भिवानी-रोहतक रोड पर निनान बाईपास के समीप की घटना है। मृतका की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ निवासी शांति (70) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Bhiwani: The car of the family returning from Khatu Shyam overturned, the elderly woman died
demo pic

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में बाबा खाटू श्याम के दर्शन करके घर लौट रहे एक परिवार की गाड़ी निनान बाईपास के समीप असंतुलित होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में गाड़ी सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य गाड़ी सवारों को भी चोटें लगीं लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


मृतका की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ निवासी शांति (70) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे के बयार पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मृतका के बेटे सोनू ने बताया कि वे तीन भाई हैं। वह अपनी मां शांति, अपने तीन बच्चे, पत्नी और अन्य पड़ोसी सहित 10 लोग ईको गाड़ी में बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। वे शनिवार की अल सुबह बाबा खाटू श्याम के दर्शन करके रोहतक की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे सुबह करीब साढ़े चार बजे भिवानी-रोहतक मार्ग पर निनान बाईपास के समीप पहुंचे तो गाड़ी का अचानक से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी। राहगीरों की मदद से गाड़ी सवारों को बाहर निकाला गया और घायलों को कलानौर स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया।

जहां उसकी माता शांति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना भिवानी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर औद्योगिक पुलिस थाना से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम कार्रवाई की।


निनान बाईपास के समीप एक सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतका महिला के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है। - एएसआई विनोद कुमार, जांच अधिकारी, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed