फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani secured second place in men's gymnastics category in Khel Mahakumbh 2024.

Bhiwani News: खेल महाकुंभ 2024 में जिम्नास्टिक में पुरुष वर्ग में भिवानी ने दूसरा स्थान किया हासिल

Tue, 30 Jul 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani secured second place in men's gymnastics category in Khel Mahakumbh 2024.
 विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अति​थि।
भिवानी। अंबाला के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 2024 के पहले चरण का समापन 28 जुलाई को हो गया। इसमें जिम्नास्टिक में पुरुष वर्ग में भिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में आशीष को हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट घोषित किया गया।
विज्ञापन

पुरुष टीम में भिवानी से 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कियों में केवल कनिष्का ने रजत पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया है। इसके अलावा अजीत और अरुण ने भी जिम्नास्टिक मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया है। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


आशीष ने खेल महाकुंभ 2024 में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीतकर भिवानी जिम्नास्टिक सेंटर, अपने अभिभावकों के साथ साथ जिला खेल विभाग का नाम भी रोशन किया है। आशीष ने एकल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीत कर युवाओं के लिए प्रेरणा बने है। वो आठ साल की उम्र से ही जिम्नास्टिक खेल रहे हैं। उनका भाई प्रशांत भी जिम्नास्टिक का राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। आशीष अपने भई के साथ रोज स्टेडियम में आते थे। धीरे धीरे इन में भी जिम्नास्टिक के प्रति दिलचस्पी पैदा हुई और खेलना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष 2014 से भीम स्टेडियम में जिम्नास्टिक के कोच मनीष शर्मा से जिम्नास्टिक के गुर सीख रह है। 18 वर्ष के आशीष का सपना है कि वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करे और मेडल जीतकर भारत का नाम दुनिया में चमकाएं। इसके लिए वह रोजाना सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक और शाम को 4:30 से 8:30 बजे तक जिम्नास्टिक हाल में पसीना बहा रहा है। अब तक वो खेलो इंडिया, दिल्ली नेशनल, ओपन नेशनल प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। खेलो इंडिया में आशीष का कांस्य पदक है। आशीष ने बताया कि जहां पर वह अभी जिम्नास्टिक का अभ्यास कर रहे है वहां पर अन्य खेलों के खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी अधिक है और हॉल छोटा है। अगर हमें अभ्यास करने के लिए अलग से हॉल मिले तो हम अच्छे से अभ्यास कर पाएंगे।

जिम्नास्टिक के जितने भी खिलाड़ी मेडल जीतकर लाए हैं, उन सब को खूब बधाई हो। अगर कहीं पर काेई कमी रही होगी तो उसे दूर करने के लिए विभाग को पत्र लिखेंगे। ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी न आए।
- सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article